{"_id":"dffc3111c45c43b50114efb969535321","slug":"case-in-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक की हत्या के आरोप में केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चालक की हत्या के आरोप में केस दर्ज
रेवाड़ी
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा के महेश्वरी के निकट झाड़ियों में मिले कैंटर चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में सबूत नष्ट करने की धारा भी जोड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर निवासी प्रमोद उर्फ भोला(32) दो दिन पहले अपने कैंटर में माल भरकर यमुनानगर से बावल आया था।
विज्ञापन
माल खाली करने के बाद उसने अपना कैंटर भिवाड़ी मोड़ पर पार्किंग में लगा दिया था। तभी से वह लापता था। शनिवार शाम उसका शव महेश्वरी स्थित निरंकारी सत्संग भवन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। धारूहेड़ा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन