{"_id":"61f7f4877dd0ce02a37864fd","slug":"bike-rider-readymade-cloth-merchant-dies-in-rewari-due-to-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कार की टक्कर से बाइक सवार रेडिमेड कपड़ा व्यापारी की मौत, कार चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी: कार की टक्कर से बाइक सवार रेडिमेड कपड़ा व्यापारी की मौत, कार चालक पर केस दर्ज
Mon, 31 Jan 2022 08:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 31 Jan 2022 08:09 PM IST
सार
मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार रेडिमेड कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव कोसली निवासी रेडिमेड कपड़ा व्यापारी कुलदीप शर्मा (32) बाइक से अपने दोस्त योगेंद्र शर्मा के साथ हुडा सेक्टर से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप व योगेंद्र दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को कोसली अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां कुलदीप की हालत गंभीर होने पर उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कुलदीप के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन