{"_id":"374682af99784875755214689a6666ea","slug":"bad-behave-from-roadways-worker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों से अभद्रता, केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज कर्मियों से अभद्रता, केस दर्ज
रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गुरावड़ा बस स्टैंड पर यात्रियों की टिकट चेक कर रहे रोडवेज विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के ही कुछ युवकों ने अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। रोहड़ाई पुलिस ने विभाग के टिकट निरीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज झज्जर डिपो की फ्लाइंग टीम में शामिल टिकट निरीक्षक अजीत सिंह अपने अन्य साथी कर्मियों के साथ शुक्रवार दोपहर गुरावड़ा बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान गुरावड़ा निवासी संजय, नरेश, राजेंद्र व प्रमोद पहुंचे और टीम का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रोहड़ाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन