फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   attacke, crime,police, rewari,public health contractor

पब्लिक हेल्थ कांट्रेक्टर चाकू से हमला

Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
attacke, crime,police, rewari,public health contractor
युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते रेवाड़ी में बदमाशों का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। लूट के इरादे से आए तीन बेखौफ अपराधियों ने बृहस्पतिवार को तेजपुरा मोहल्ले के पास पब्लिक हेल्थ के कॉन्ट्रैक्टर को चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। घायल ने पब्लिक की मदद से एक हमलावर को धर दबोचा, जबकि दो मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर निवासी साहिल अरोड़ा पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में ठेकेदार हैं। बुधवार को वह अपनी कार से घर जा रहे थे। तेजपुरा चौक के पास पहले से खड़े 3 बदमाशों ने उसकी गाड़ी रुकवा कर पैसे मांगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया, इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गये।
विज्ञापन


साहिल ने लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। आसपास के लोगों ने लहूलुहान साहिल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। बताया जाता है कि दिनदहाड़े इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद एक घंटे तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। कई बार फोन करने के बाद दो पुलिसकर्मी मट्रामा सेंटर पहुंचे। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपी बदमाश से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed