फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   allegation of teacher to slaped panch

अध्यापक पर पंच को थप्पड़ मारने का आरोप

Sat, 13 Feb 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 13 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
allegation of teacher to slaped  panch
राजकीय हाई स्कूल जैनाबाद-डहीना में एक अध्यापक द्वारा हैडमास्टर के सामने पंच को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पंच ने पुलिस को शिकायत देकर अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। वहीं अध्यापक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के अुनसार प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों को स्कूलों में आमंत्रित किया गया था। इसी के तहत राजकीय हाई स्कूल जैनाबाद-डहीना में ग्राम पंचायत के सदस्य पहुंचे। पंच ललित कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह दोपहर में स्कूल गया तो स्कूल का चपरासी शराब का सेवन किए हुए था और हैडमास्टर कार्यालय में बैठे हुए थे।
विज्ञापन


जब वह हैडमास्टर के पास जाने लगा तो शिक्षक प्यारेलाल ने रास्ते में रोक लिया और हैडमास्टर कार्यालय नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद वह हैडमास्टर के पास कार्यालय में चला गया। उसने हैडमास्टर से अन्य पंच व सरपंच के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे लड़कियों के स्कूल में गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतने में वहां मौजूद अध्यापक प्यारे लाल ने थप्पड़ मार दिया। पंच का आरोप है कि प्यारे लाल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने इसकी शिकायत हैडमास्टर को दी ,लेकिन उन्होंने उसकी बातों को अनसुना कर दिया है। ललित कुमार ने इसकी शिकायत डहीना पुलिस व जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी है। ललित कुमार ने अध्यापक प्यारे लाल के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। इधर, शिक्षक प्यारेलाल का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं किया। सभी आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed