{"_id":"b41ecd1f932e2dd9f3c660bc8bf7cedc","slug":"accused-of-robbry-from-soldier-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर सैनिक से की थी लूटपाट, तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर सैनिक से की थी लूटपाट, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
नए साल पर छुट्टी लेकर घर लौट रहे सैनिक को लिफ्ट देने के बाद सुनसान रास्ते पर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश सीआईए पुलिस के हत्थे आ ही गए।
सीआईए ने तीन आरोपियों को शहर के गोपाल देव चौक के पास से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई शकुंतराज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के अलवर निवासी विकास उर्फ विक्की, राकेश और नवीन कुमार हैं।
पुलिस ने बताया कि अलवर के गांव मांढण निवासी संजीव कुमार सेना में हैं और श्रीनगर में तैनात हैं। इसी साल एक जनवरी को वह 22 दिनों की छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रात को कुंड बैरियर बस स्टॉप पर उतरने के बाद वह किसी सवारी का इंतजार कर रहा था। कार्यरत है तथा श्रीनगर में उसकी ड्यूटी है। वह 22 दिनों का अवकाश लेकर एक जनवरी की रात को कुंड बैरियर बस स्टाप पर उतरकर अलवर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे।
अलवर के ही थे आरोपी भी
अलवर जिले के ही रहने वाले सैनिक संजीव जब सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और गांव मांढण जाने की बात कहते हुए लिफ्ट दी।
कुछ दूरी पर चलने के बाद युवक ने बहानेबाजी कर संजीव को गाड़ी से उतार दिया। इसी दौरान गांव पाडला के पास दो बाइक से आए चार युवकों ने सैनिक से मारपीट करने के साथ ही उससे 5 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आईडी व अन्य दस्तावेज लूट लिए और सैनिक को खेतों में फेंककर फरार हो गए।
----------
पहले खोल थाना पुलिस के पास था मामला
सैनिक की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन काफी समय तक मामला ट्रेस आउट न होने पर जांच सीआइए थाना पुलिस को सौंपी गई थी।