फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused of rape arrest

दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को डीएसपी पूजा डाबला ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के गांव दयानतपुर हाल खलियावास निवासी ज्ञानइंद्र के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहीं डीएसपी पूजा डाबला ने बताया कि 19 अप्रैल को महिला ने शिकायत में दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत में महिला ने बताया कि अप्रैल 2015 में खलियावास स्थित एक कंपनी में करीब डेढ़ माह तक उक्त आरोपी के पास काम किया था। बाद में आरोपी ज्ञानइंद्र ने महिला के घर आनाजाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसके पति की अनुपस्थिति में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी महिला के घर जाता रहा और डरा धमका कर उसके दुष्कर्म करता रहा। 18 अप्रैल को भी आरोपी महिला के घर आया। मारपीट, दुष्कर्म करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed