{"_id":"580130d84f1c1b4a2c28f0bf","slug":"accident-police-rewari-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बावल क्षेत्र में तिहाड़ा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जांचकर्ता एएसआई सरजीत ने बताया कि बावल क्षेत्र के धोबी घाट निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को गांव तिहाड़ा स्थित पीर बाबा की मजार के निकट किसी काम से गया था।
वह सड़क पार ही कर रहा था कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस और घायल के परिजनों को दी। साथ ही उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक सुरेश के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।