फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एसीएस टीसी गुप्ता ने सरसों की खरीद को लेकर ली समीक्षा बैठक

एसीएस टीसी गुप्ता ने सरसों की खरीद को लेकर ली समीक्षा बैठक

Thu, 28 Mar 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसीएस टीसी गुप्ता ने सरसों की खरीद को लेकर ली समीक्षा बैठक

विज्ञापन
रेवाड़ी। अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने कहा है कि सरसों की एक भी बोरी कच्चे में न लगे, इसके लिए अधिकारी उड़न कैरेट व प्लास्टिक कैरेट की व्यवस्था करे ताकि सरसों खराब न हो।
टीसी गुप्ता मंगलवार धारूहेडा स्थित जंगल बैब्लर पर्यटक स्थल में सरसों की खरीद को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली बार सरसों की खरीद रेवाड़ी में 42 हजार 853 मीट्रिक टन हुई थी। अबकी बार ढाई गुणा बढ़ सकती है, इस हिसाब से एक लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो सकती है। इसके लिए स्टोरेज व गोदाम जो कि हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस के है उनमें स्टोर करने का प्रबंध करे। यदि स्टोरेज व गोदाम में स्पेस की कमी रहे तो इसके लिए किराये पर कवर्ड गोदाम की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि सरकार का 6 लाख मीट्रिक टन सरसों खरीदने का लक्ष्य है जिसके शुरूआती दौर में हैफेड द्वारा ढाई लाख मीट्रिक टन व 70 हजार मीट्रिक टन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदी जाएगी। इसके उपरांत हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मिलकर सरसों की खरीद करेंगे। एसीएस ने बताया कि सरसों की सरकारी खरीद सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल तथा 6.5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से सरकारी नियमों के अनुसार एक किसान से एक दिन में अधिकतम 25 क्विंटल सरसों की खरीद की जाएगी। सरसों की खरीद उपरांत किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में 35 हजार 500 किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकरण कराया है। सरसों की खरीद के लिए पटवारी द्वारा किसानों की वेरिफिकेशन का कार्य पूरा करवाया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए मंडियों में शिकायत निवारण समिति का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह खरीद जिला में रेवाड़ी की बिठवाना मंडी, कोसली व बावल मंडी में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में सरसों खरीद का कार्य 28 मार्च से होगा इसके लिए पूरे प्रबंधन कर लिये गये है। इस बैठक में एसडीएम कोसली अमरदीप जैन, एसडीएम बावल रविन्द्र यादव, डीएफएसओ जय यादव, उप निदेशक कृषि राजेश कुमार, हैफेड के डीएम नीरज त्यागी, मार्केट कमेटी रेवाड़ी व बावल के सचिव नरेन्द्र यादव, कोसली मार्केट कमेटी के सचिव आदित्य यादव, एफसीआई के डिपो मैनेजर कमल सिंह व तहसीलदार मनमोहन सहित खरीद एजेंसी से जुडे़ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed