फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी काबू

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी काबू

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
रेवाड़ी। माडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल थाना क्षेत्र निवासी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। नाबालिग ने अपने बयान में आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के भाई ने कहा था कि उसकी नाबालिग बहन 27 जनवरी की रात को अचानक घर से गायब हो गई थी। सुबह घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी, लेकिन सभी जगह तलाश करने के बाद भी नाबालिग के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया था। उसके बाद परिजनों ने आरोपी संजय पर नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। आरोपी नाबालिग के घर के समीप ही एक होटल पर काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग को बरामद कर लिया था। अपने बयान में नाबालिग ने आरोप लगाया है कि आरोपी संजय उसे बहला-फुसला कर पहले राजस्थान में किसी जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली में ले गया तथा वहां भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने अदालत में नाबालिग के बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार शाम को आरोपी को शहर के सेक्टर चार से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को अदालत में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed