{"_id":"5bc24aedbdec22699f1259e0","slug":"91539459821-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर चालक की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर असाही इंडिया कंपनी के पुल के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार जिला अलवर निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। कसौला पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कसौला पुलिस ने बताया कि जिला अलवर के गांव रभाना निवासी रहीस मोहम्मद ट्रैक्टर लेकर बावल की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर उसका 28 वर्षीय भाई तौफिक भी बैठा हुआ था। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव जलियावास के निकट पीछे से जा रहे तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया तथा तौफिक उसके नीचे दब गया। हादसे में तौफिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप व ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।