{"_id":"5ac3d5574f1c1bda618b54b8","slug":"91522783575-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक का भाई बताकर स्कूल से भगा ले गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक का भाई बताकर स्कूल से भगा ले गया
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बताकर नाबालिग को स्कूल से ले भागा, दिल्ली से काबू
अमर उजाला ब्यूरो
खोल।
डहीना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली से नाबालिगको बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार डहीना क्षेत्र के एक गांव के निजी स्कूल में सोमवार सुबह एक युवक आया और गेट पर रजिस्टर में एंट्री करने के बाद कक्षा नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग को अपनी बहन बताया। लड़की से पूछने भी उसने लड़के को अपना भाई बताया। स्कूल स्टाफ ने लड़की के पिता से जब उस लड़के बारे में पूछा तो पिता ने उसे अपने भाई का लड़का बताकर लड़की को उसके साथ भेजने के लिए कहा। लेकिन नाबालिग देर शाम तक घर नहीं पहुंची। काफी पूछताछ के बाद मालूम हुआ कि दोनों फरार हो गए। शाम को पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया। डहीना पुलिस चैकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन डिटेल निकली, जो नंबर उसने स्कूल के रजिस्टर में लिखा था। इसके बाद रात को ही टीमों का गठन कर उन्हें गुरुग्राम, दिल्ली व राजस्थान भेजा गया। इसके बाद दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।