फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी-नारनौल रोड की घटना

रेवाड़ी-नारनौल रोड की घटना

Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी-नारनौल रोड की घटना
रोडवेज बस की टक्कर से कार चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी/खोल।
रेवाड़ी-नारनौल रोड स्थित नांधा मोड़ पर हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को रेवाड़ी स्थित ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय पाली निवासी नरेंद्र अपने दो साथियों माजरा निवासी दीपक और अटेली के गांव रामपुरा निवासी लोकेश के साथ कार में सवार होकर कुंड जा रहा था। नांधा मोड़ सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों वाहनों में सवार कुछ अन्य लोग भी घायल हुए। पुलिस घायलों को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अन्य युवकों की हालत नाजुक हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed