फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरी करने में रहे नाकाम तो पेट्रोल डाल बैंक में लगाई आग

चोरी करने में रहे नाकाम तो पेट्रोल डाल बैंक में लगाई आग

Thu, 27 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चोरी करने में रहे नाकाम तो पेट्रोल डाल बैंक में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले के गांव काकोड़िया स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में मंगलवार रात चोरों ने सेंध लगाते हुए चोरी की नाकाम कोशिश की। हालांकि चोरी में असफल रहने पर चोर जाते-जाते पेट्रोल डालकर बैंक में आग लगा गए। आग लगने से बैंक में रखे कंप्यूटर और अन्य रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह छह बजे धुआं निकलते देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक मंगलवार रात काकोड़िया स्थित बैंक में चोर पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। बदमाशों ने बैंक की तिजोरी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद बदमाशों ने बैंक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिसमें बैंक का अधिकतर रिकॉर्ड आग में खाक हो गया।

12 बजे पुलिस ने की थी गस्त
जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने बैंक के पास गस्त की थी। इस दौरान यहां पर सब कुछ सामान्य था। घटना 12 बजे के बाद की है। जिस तरह से बैंक के पीछे की दीवार तोड़ी गई है। उससे साफ है कि चोरों ने वारदात की अंजाम देने से पहले रेकी की थी। तिजोरी नहीं टूटने पर चोरों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर बैंक में आग लगाई। पुलिस ने मौके से पेट्रोल की बोतल भी बरामद की है।
विज्ञापन

तो होता लाखों का नुकसान...
बैंक कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक में रखी तिजोरी में लाखों की नकदी रखी थी। यदि बदमाश तिजोरी तोड़ने में कामयाब रहते तो बैंक को लाखों की चपत लग सकती थी। प्राथमिक जानकारी अनुसार बदमाशों ने घंटो तक बैंक में लूट की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। घटना की सूचना मिलने पर कोसली डीएसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसी के साथ मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी सुबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखाई दी महज टॉर्च
जिस तरह से चोरों ने बैंक से चोरी करने की कोशिश की है। उससे साफ है कि चोर बैंक के अंदर के सिस्टम को बखूबी जानते थे। चोरों ने चारदीवारी तोड़ने के बाद सबसे पहले बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी की मेन लाइन को बंद कर दिया। जिस कारण चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हो सके। सदर थाना एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी खंगालने पर महज एक टॉर्च दिखाई दे रही है। चोर अंधेरे में अंदर घुसे तो सबसे पहले सीसीटीवी का स्विच ऑफ कर दिया।

खेड़ा आलमपुर में भी चारदीवारी तोड़कर हो चुकी है चोरी
करीब नौ महीने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएच-71 स्थित गांव खेड़ा आलमपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में भी चोर बैंक की चारदीवारी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली ही हैं। पुलिस ने उस समय भी बैंकों की सुरक्षा चाक चौबंद करने का दावा किया था, लेकिन हालात जस के तस हैं।


मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए हैं। चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस की गंभीरता के चलते ही चोर वारदात में सफल नहीं हो सके। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
-अनिल कुमार, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed