{"_id":"5c7c2876bdec2227203750ed","slug":"81551640694-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये की सुपारी से भरा कंटेनर छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये की सुपारी से भरा कंटेनर छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जनवरी माह में चालक को बंधक बना कर करीब 26 लाख रुपये की सुपारी से भरा कंटेनर छीनने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूहं के गांव बाड़का निवासी मुथीन के रूप में हुई है। पुलिस ने छीना हुआ खाली कंटेनर जिला झज्जर से बरामद कर लिया है।
एएसआई गोविंद प्रसाद ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर निवासी चालक मुंशी 14 जनवरी को बंगलुरु से करीब 26 लाख रुपये की सुपारी से भरा ट्रक कंटेनर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 20 जनवरी की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दूसरे कैंटर में सवार होकर आये बदमाशों ने मुंशी राम के कंटेनर को रोक कर बंधक बना लिया था। बदमाश मुंशी को नूहं के पास सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए थे तथा सुपारी से भरा कंटेनर छीन कर फरार हो गए थे। 22 जनवरी को फरीदाबाद की ईस्ट इंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर राजपाल की शिकायत पर अपहरण व छीना झपटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने छीना हुआ कंटेनर झज्जर से कलानौर की ओर जाने वाली सड़क से लावारिस हालत में बरामद कर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मुथीन को गिरफ्तार कर लिया।