{"_id":"5aeb636b4f1c1b05418b7f31","slug":"81525375851-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच से वसूली करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन----फोटों है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंच से वसूली करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन----फोटों है
Updated Fri, 04 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच से वसूली करने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव रतनथल के ग्रामीणों ने सरपंच पर पंचायत को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाकर राशि वसूल किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम जितेंद्र गांधी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। गांव रतनथल की पूर्व सरपंच सुमन देवी के पति देवेंद्र सिंह, नंबरदार राजकुमार, मानसिंह, राजपाल सिंह, सुभाष, रविंद्र, सोनू, यशबीर सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुकेश के अलावा अन्य लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरपंच ने ग्राम पंचायत को हानि पहुंचाई गई है। राशि की रिकवरी तथा सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी को शिकायत दी गई थी, जिस पर कार्रवाई करने के बाद जांच रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में पहुंचा दी गई थी। कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त कार्यालय की ओर से नाहड़ के खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी को छह बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञापन में कहा गया है उपायुक्त कार्यालय के निर्देश के बावजूद भी खंड विकास एंव पंचायत अधिकारी कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी की गई, लेकिन आज तक उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
--------------
वर्जन
शिकायतकर्ताओं के सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है तथा ये पिछले एक साल से अनर्गल शिकायतें कर रहे हैं। गांव की तरफ से मंदिर में कार्य कराया गया था जिसमें पंचायत का कोई लेना देना नहीं है। गांव के कुछ लोगों विकास कार्य कराना रास नहीं आ रहा है जिसकी वजह से यह शिकायतें की जा रही है।
-जयभगवान सिंह, सरपंच रतनथल।