फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   छात्र की मौत----6

छात्र की मौत----6

Wed, 14 Feb 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत----6
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
नारनौल रोड पर सुंदरोज गांव के समीप मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव राजपुरा निवासी राजीव (22) पुत्र सतपाल बाइक पर सवार होकर नारनौल रोड से सहारनवास कॉलेज में आ रहा था। सुंदरोज गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बीसीए छात्र राजीव परिवार में बहन से छोटा था। किसान पिता सतपाल सिंह का सपना था कि उसका बेटा कंप्यूटर इंजीनियर बने, लेकिन हादसे ने पिता के सपने को चकनाचूर कर दिया। मां राजेश देवी और बहन विनीता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, इस संबंध में रामपुरा थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

---
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान : पुलिस
मृतक राजीव बाइक से कॉलेज जाता था, लेकिन हादसे के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मृतक के सिर में चोट लगी थी, जिससे उसका सिर फट गया था। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा। पुलिस के अनुसार अगर राजीव ने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। इस संबंध में डीएसपी गजेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए समय समय पर अभियान चलाती है। दो पहिया वाहनों चालकों को वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि किसी अनहोनी के बावजूद व्यक्ति की जान बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed