फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर

बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर

Mon, 11 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर
बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को गांव में ही मारी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
प्रिंस हत्या कांड के बाद गांव मालपुरा एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार मामूली कहासुनी में कुछ युवकों ने एक युवक पर फायर कर दिया, जिसमें गोली युवक के कंधे पर जा लगी। घायल को धारूहेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ एक पिस्तौल और दो कारों को भी जब्त किया है।
रविवार की शाम गांव मालपुरा निवासी एवं सरपंच का भतीजा ट्रांसपोर्टर धर्मबीर गांव के पास ही एक होटल पर बैठा हुआ था। इसी दौरान होटल पर ही बैठे कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इतनी बात पर उन्होंने धर्मवीर के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल से फायर कर दिया। गनीमत यह रही की गोली धर्मबीर के कंधे पर जाकर लगी। इसी दौरान धारूहेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ युवक कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल और दो कारों को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

---
आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज
धारूहेड़ा थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मालपुरा निवासी रोहतास और झज्जर निवासी सचिन को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्तौल और दो कारें बरामद की हैं। कुछ लोग फरार हो गए हैं। उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने अन्य आरोपी झज्जर निवासी यशपाल, गोलू, मालपुरा निवासी संदीप, प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed