{"_id":"5c8169c4bdec22146c222d98","slug":"71551985092-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का बंटवारा कराने के नाम दो लाख ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन का बंटवारा कराने के नाम दो लाख ठगे, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव मनेठी में जमीन का बंटवारा कराने को नाम पर एक व्यक्ति ने महिला से दो लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद न तो आरोपी ने जमीन का बंटवारा कराया करवाया और न ही उसके रुपये लौटा रहा है। खोल थाना पुलिस ने पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
पुलिस के अनुसार, जिला रोहतक के गांव हसनगढ़ निवासी मुनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सविता यादव की शादी गांव मनेठी निवासी अनिल यादव के साथ हुई थी। उसके जीजा के निधन से पहले ही उसकी बहन अटेली के वार्ड नंबर एक में रह रही हैं। गांव मनेठी में उसकी बहन की जमीन का बंटवारा कराने को लेकर चौकी नंबर एक निवासी एक व्यक्ति ने करीब तीन माह पूर्व डेढ़ लाख व 50 हजार रुपये दो बार में ले लिए। काफी दिनों बाद भी ना तो आरोपी ने उनका जमीन बंटवारा करवाया और ना ही उनके लिए पैसों को वापिस किया। पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----
खोल थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पीड़िता सविता यादव के भाई मुनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं।