{"_id":"5aeb63624f1c1b62098b80e1","slug":"71525375842-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कुएं में लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कुएं में लटका मिला शव
Updated Fri, 04 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरावड़ा में लापता किसान का शव कुएं में लटका मिला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव गुरावड़ा में वीरवार सुबह एक किसान का शव कुएं में लटका मिला। पुलिस ने शव निकालकर उसकी शिनाख्त कराई तो युवक की पहचान इसी गांव के 25 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। आशीष बुधवार से ही घर से लापता था। लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरावड़ा निवासी खेतीबाड़ी करने वाला आशीष कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा उसका उपचार भी कराया जा रहा था लेकिन कोई फायदा नजर नहीं आ रहा था। आशीष बुधवार को अचानक घर से लापता हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। वीरवार सुबह गांव के एक युवक ने कुएं में एक शव लटका देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।