{"_id":"5a05fcf84f1c1b86698baa9a","slug":"71510341880-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार से नकदी छीनने की वारदात में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सती कॉलोनी में महिला कामकाजी हॉस्टल स्थित उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी के रिकार्ड रूप में कार्यरत चौकीदार से नकदी छीनने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बड़ा तालाब गुजरवाड़ा निवासी रोशन उर्फ राजन के रूप में हुई है। उक्त वारदात में शामिल बड़ा तालाब गुजरवाड़ा निवासी सागर व कुलदीप को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
भाडावास चौकी प्रभारी ने बताया कि रोहतक के गांव सांघी निवासी सुनीत उर्फ देवीलाल सती कॉलोनी में महिला कामकाजी हॉस्टल में स्थित उपायुक्त कार्यालय रेवाड़ी के रिकार्ड रूप में बतौर चौकीदार कार्यरत है। 18 सितंबर की शाम को सुनीत कार्यालय के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक वहा आए और माचिस मांगने का बहाना बना कर उसे स्कूल ग्राउंड के अंदर ले गए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सुनीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।