{"_id":"5c2d17d5bdec223d834c4492","slug":"61546459093-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेंट नेवी में मलेशिया गया युवक लापता, तीन पर मानव तस्करी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्चेंट नेवी में मलेशिया गया युवक लापता, तीन पर मानव तस्करी का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले के गांव पुंसिका से मर्चेंट नेवी में मलेशिया गया युवक लापता हो गया। मलेशिया से परिजनों ने युवक की जहाज से गिरने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद से परिजन सदमे में है। जिसके बाद परिजनों ने तीन लोगों पर मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए रामपुरा थाना में शिकायत भी दी है और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बेटे की तलाश व आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा पुलिस में कार्यरत पुंसिका निवासी एएसआई अनिल कुमार के 22 वर्षीय बेटे को तीन लोगों ने जुलाई में मर्चेंट नेवी में भेजा था। 24 दिसंबर को परिजनों को सूचना मिली कि विकास मलेशिया में 23 दिसंबर की रात वर्कशाप में खड़ी जहाज से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मलेशिया से परिजनों के पास वहां की पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर भी भेजी गई है। परंतु परिजनों को विकास से संबंधित और कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।
तीन लोगों के खिलाफ दी शिकायत
अनिल कुमार ने शहर के मोहल्ला विकास नगर निवासी देवेंद्र के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी कथिक व मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी वैभव के खिलाफ रामपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तीनों ने गलत तरीके से उसके बेटे गायब कर दिया है। उनके बेटे की मौत होना बताया जा रहा है। विकास का शव भी नहीं मिला है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।