फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   महिला को जाल में फंसा कर देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार

महिला को जाल में फंसा कर देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिला को जाल में फंसा कर देह व्यापार में धकेलने वाली महिला गिरफ्तार
अच्छा काम दिलाने का विश्वास दिलाकर महिला ने दिल्ली में वेश्यावृत्ति कराने होटलों में भेज दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला को अजनबी महिला से मुलाकात करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। दिल्ली निवासी महिला ने शहर की महिला से बस में हुई बातचीत के बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। अच्छा काम दिलाने का आश्वासन देकर दिल्ली बुला लिया। इसके बाद उसको वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। उधर महिला के लापता होने के बाद परेशान परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ी तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दिल्ली के इंद्रलोक निवासी महिला राखीदान ने शहर की महिला को अच्छे काम का भरोसा देकर दिल्ली बुलाया था।

शहर पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी महिला दिल्ली निवासी राखीदान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार शहर की एक मोहल्ला निवासी महिला 12 जून को अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 11 जुलाई को महिला ने अपने परिजनों से संपर्क किया और चिड़ावा में एक महिला के चुंगल में होने की जानकारी दी। परिजन 12 जुलाई को महिला को वापस ले आए और पुलिस को इस पूरे मामले से अवगत कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह बस में कहीं जा रही थी। तभी एक महिला से उसकी मुलाकात सफर के दौरान हुई थी। उक्त महिला ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत प्रारंभ हो गई। आरोपी महिला ने उसको अच्छा काम दिलाने का विश्वास दिलाया और कहा कि वह दिल्ली में ऐसा काम दिला देगी जिसमें काफी अच्छा वेतन मिलता है। उसकी बातों में आकर शहर निवासी महिला दिल्ली में उसके बताए पते पर पहुंच गई। वहां से उक्त महिला ने उसे होटलों में देह व्यापार के लिए भेजना शुरू कर दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसके बाद महिला वहां से किसी तरह निकलकर चिड़ावा पहुंच गई। वहां से अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज किया। शुक्रवार रात को आरोपी महिला राखीदन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed