फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आरोपितों के घरों पर लटके ताले, धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी

आरोपितों के घरों पर लटके ताले, धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी

Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
आरोपितों के घरों पर लटके ताले, धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी
घरों पर ताले, बाहर पुलिस रही तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मारपीट की रंजिश में बुधवार को शहर के बड़ा तालाब और बस स्टैंड की पार्किंग में हुई दो युवकों की हत्या के बाद तनाव कम नहीं हुआ है। पुलिस ने रोहतक में उपचार के दौरान हुई कारिंदे शशांक की मौत के बाद वीरवार को चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। उधर इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चांदपुर की ढाणी में सरजीत को गोली मारने के आरोपी विपुल के भाई पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हत्या की इन दो वारदातों के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर सर्च अभियान चलाया लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
वीरवार को आरोपियों के घरों पर दिनभर ताले लटके रहे। किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए इनके घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था। मारपीट के बाद हुई रंजिश में बुधवार को बड़ा तालाब पर सुबह बाइक सवार पांच बदमाशों ने बास सिताबराय निवासी सरजीत की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सरजीत गुट के लोगों ने आरोपियों में शामिल विपुल उर्फ ठोलिया के भाई विक्की के बस स्टैंड परिसर में स्थित पार्किंग स्टैंड पर नौकरी करने वाले कारिंदे शशांक को गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर घायल शशांक की उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई में देर शाम को मौत हो गई। यहां पर गोली मारने की वारदात को अंजाम देने के बाद सजरती गुट के युवकों ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। इस दौरान एक युवक सतीश व चांदपुर की ढाणी निवासी विक्की की पत्नी को लाठी डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया था। इस वारदात के बाद शहर के हालात एक बार फिर से बिगड़ने का संभावना बन गई है। लंबे समय से शांत चल रहे शहर में एक बार फिर से गैंगवार की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इन संभावनाओं के मद्देनजर पुलिस ने रातभर शहर में सर्च अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन


बच सकती थी शशांक की जान
सरजीत की हत्या के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस देर पहुंची जिसके बाद सरजीत की हत्या का बदला लेने के लिए कई युवाओं का समूह सड़कों पर उतर गया। सरजीत गुट के लोगों ने बस स्टैंड पर पार्किंग में नौकरी करने वाले एक कारिंदे को ही अपना निशाना बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सभी संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही है। जल्द ही पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी। - सतपाल, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed