फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   50 nozal stolan from 7 farmer field

7 किसानों के खेतों से 50 नोजल चोरी

Sun, 22 Nov 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 22 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
 खंड खोल क्षेत्र में खेतों से नोजल चोरी की घटनाएं थमने का नाम ले रही है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने गांव जैनाबाद के 7 किसानों के खेतों में लगी 50 के लगभग पीतल की नोजल चोरी कर ली।
विज्ञापन


इनमें से चोरों ने गांव जैनाबाद निवासी इंद्राज के खेत से 10, परमानंद पंच के खेते से 10, पूर्ण के खेत से 8, धर्मपाल के खेत से 3, अमर सिंह के खेत से 6 नोजल चोरी की है। इसके अलावा डहीना निवासी सुरेंद्र के खेत से 6 नोजल अज्ञात चोरों ने फव्वारा सेटों से उतार ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


3 अक्तूबर को भी हुए थे हजारों के नोजल चोरी
बात दें कि 3 अक्तूबर की रात भी जैनाबाद के किसान भगवान सिंह के कुएं पर रखे फव्वारों से सेटों से रात को चोर 22 नोजल उतार ले गए। एक नोजल की कीमत 360 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय जैनाबाद निवासी शमशेर के खेत से 10, बलबीर के खेत से 10, बिल्लू के खेते से 10, डहीना निवासी भाला के खेत से 2, भोडू मास्टर के खेत से 10, संदीप के खेत से 4 नोजल चोरी हो गई। किसानों ने बताया कि इससे पहले भी अनेक किसानों के खेतों से बदमाश नोजलों को पार कर चुके हैं। जिससे वे परेशान हैं। आखिर किसान खेत में सोये या घर में।


रोषित किसानों ने कहा वारदात न रुकी तो प्रदर्शन
बिजाई के बाद अब खेतों में फव्वारा सेट से पानी देने का काम किया जा रहा है और हर खेत में फव्वारा चलते मिलेंगे, लेकिन फव्वारा सेट से नोजल चोरी की घटनाओं ने किसानों को मायूस कर दिया है। इससे किसानों में रोष उत्पन्न है। यही रहा तो एक दिन किसान सड़क पर उतर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed