फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पुत्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प़ुलिस के चक्कर काट रही है मां

पुत्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प़ुलिस के चक्कर काट रही है मां

Wed, 27 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुत्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प़ुलिस के चक्कर काट रही है मां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव बासदूधा में ड्राइवर की नौकरी करने वाले युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसकी मां पुलिस के चक्कर काट रही है। सीएम विंडो पर दी शिकायत में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक की मां ने कहा कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह परिवार के साथ धरने पर बैठ जाएगी।
जानकारी केे अनुसार पाडला निवासी मृतक प्रवीण की मां संतोष 13 दिसंबर को खोला थाना में सुनील मराठा व उसके पिता के खिलाफ नौकर की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से लेकर आज तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यदि जल्द ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो वह परिवार के साथ धरने पर बैठ जाएगी।
विज्ञापन

मृतक प्रवीण के पिता बिजेंद्र का कहना है कि उसका पुत्र सुनील मराठा के पास चालक की नौकरी करता था। पैसे नहीं देने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। खोला थाना में मुकदमा दर्ज हुआ। यहां पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिजन 20 जनवरी को एसपी से मिले, एसपी ने रेवाड़ी सीआईए को इसकी जांच सौंप दी। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 फरवरी को सीएम विंडो पर की थी शिकायत...
पुलिस में कार्रवाई नहीं होते देख प्रवीण की मां संतोष ने सीएम विंडो पर शिकायत दी। इतना ही नहीं पीएमओ में भी शिकायत भेजी गई। लेकिन यहां पर भी शिकायत समाधान तक नहीं पहुंची। प्रवीण के पिता ने एक बार फिर 26 फरवरी को रेवाड़ी पहुंचकर सीएम विंडो पर रिमाइंडर डाला। परिजनों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं।

कोसली डीएसपी अनिल कुमार का जवाब भी कुछ इसी तरह से आया। दो माह पहले दर्ज हुए मुकदमे में अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर डीएसपी ने कहा कि धारुहेड़ा सीआईए मामले की तफ्तीश कर रही है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर पुलिस दो माह में तफ्तीश क्यों नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed