फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   फांसी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की

फांसी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की

Sun, 24 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
फांसी का फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल। क्षेत्र के गांव मनेठी में अपने मामा के घर रहे भांजे ने शुक्रवार रात को कमरे में पंखे में कपडे़ का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुंड चौकी पुलिस ने मां की शिकायत पर मृतक की पत्नी सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव बुड़ौली निवासी 30 वर्षीय भगत सिंह पिछले कई दिनों से अपने मामा के पास गांव मनेठी में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। भगत ने अपनी बहन के ससुराल के गांव की लड़की से नवंबर 2018 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से लड़की के परिवार वाले नाराज चल रहे थे। भगत अपनी पत्नी भतेरी को लेकर मनेठी में अपने मामा के यहां रहने लग गया था। शुक्रवार रात को उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके मामा लक्ष्मीनारायण ने इसकी सूचना कुंड चौकी पुलिस व अपनी बहन को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की मां किताबो ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को ससुरालपक्ष द्वारा आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है, जिससे उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत के बाद मृतक की पत्नी भतेरी देवी, ससुर कंवर सिंह व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed