फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सड़क पर खड़े ट्राला से टकराया कैंटर हादसे में दो की मौत, चार घायल...7, 17-29-38

सड़क पर खड़े ट्राला से टकराया कैंटर हादसे में दो की मौत, चार घायल...7, 17-29-38

Fri, 28 Sep 2018 05:24 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर खड़े ट्राला से टकराया कैंटर हादसे में दो की मौत, चार घायल...7, 17-29-38
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर मालपुरा गांव के समीप वीरवार अलसुबह सड़क पर आगे चल रहे सीमेंट से भरा ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद कैंटर के पीछे आ रहा एक डंपर व बोलेरो भी टकरा गए। हादसे में कैंटर सवार यूपी के सहारनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसके बाद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मालपुरा के निकट वीरवार सुबह एक ट्रॉला दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहा था। मालपुरा गांव के समीप भिवाड़ी की तरफ वाहन टर्न लेते हैं इसकी वजह से ट्राले के आगे चल रहे किसी वाहन चालक के अचानक टर्न लेने के बाद सीमेंट से भरे ट्राला के चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से उसके पीछे आ रह कैंटर सीधे ट्राला से जा टकराया। कैंटर के ट्राला से टकराने के बाद उसके पीछे आ रहा एक डंपर और बोलरो वाहन भी टकरा गए। इस हादसे में कैंटर में सवार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सद्दाम और फैजान, डंपर चालक गुरुग्राम निवासी शेरखान और बोलेरो चालक दिल्ली निवासी रणजीत सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया जिसकी सूचना मिलने पर धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने यहां से सद्दाम व फैजान की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुग्राम के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मामूली घायल हुए अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वीरवार दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और ट्रॉला के पंजीकरण नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर लगा लंबा जाम अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त
हाईवे पर चार वाहनों के आपस में टकराने के बाद जाम की स्थिति बन गई। घायलों को वाहनों से बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद यातायात पुलिस की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को भी क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं कैंटर से टकराने वाले तीन अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि उनमें गनीमत की यह बात रही है कि किसी को अधिक गंभीर चोट नहीं आई।
भिवाड़ी मोड़ पर लगता है जाम
दरसल भिवाड़ी की तरफ यातायात का अधिक दबाव होने के कारण हाईवे प्राधिकरण ने मालपुरा गांव के समीप से भिवाड़ी के लिए बाईपास निकाला हुआ है। धारूहेड़ा में लगने वाले जाम से बचने के लिए ज्यादातर वाहन चालक मालपुरा से ही भिवाड़ी के लिए टर्न लेते हैं। भिवाड़ी की तरफ जाने वाले वाहन और वहां से आने वाले वाहन इसी स्थान से एनएच आठ पर चढ़ते हैं। इसकी वजह से यहां पर दिन में जाम की भी स्थिति बनी रहती है। यहां पर फ्लाईओवर की मांग भी चल रही है लेकिन अभी तक उस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। रात के समय भी भिवाड़ी की तरफ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की वजह से जाम व दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।


इस हादसे में कैंटर में सवार यूपी के सहारनपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया था लेकिन दोनों की हालत काफी गंभीर होने के कारण उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात ट्राला चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
-जगदीश प्रसाद, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed