{"_id":"5b05b6ac4f1c1b894c8b6acc","slug":"41527101100-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचकर दी धमकी पुलिस ने शांति में निपटा दिया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पहुंचकर दी धमकी पुलिस ने शांति में निपटा दिया मामला
Updated Thu, 24 May 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
घर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शांति भंग में निपटा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शराब के नशे में घर आकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर कार्रवाई नहंी होने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। एसपी कार्यालय के संज्ञान में आने के बाद पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते का दबाव बनाया। इसके बाद महज 107-151 में शांति भंग का दर्ज करके निपटा दिया। पीड़ित ने दोबारा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाकर एसपी को शिकायत दी है।
शहर के गोकल बाजार निवासी व्यापारी सतीश कुमार ने बताया कि 20 मई की रात कुछ लोगों ने शराब के नशे में घर पहुंचकर उनको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे रात को चौकी पहुंचे और शिकायत देकर आरोपियों का मेडिकल कराने की मांग पुलिस से की। उस समय शिकायत तो ले ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर सतीश कुमार ने 21 मई को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से शिकायत की। एसपी को शिकायत करने के बाद पुलिस कुछ हरकत में आई और आनन-फानन में दोनों पक्षों को तुरंत ही चौकी बुला लिया। काफी देर तक समझौते का दबाव बनाया। इसके बाद महज 107-151 का मामला दर्ज कर निपटा दिया। इसकी वजह से धमकी देने वालों को भी आराम से उसी समय पुलिस ने जमानत भी दी। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पुलिस के इस रवैये पर सवाल खड़ा कर कार्रवाई की मांग की है।