फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   बदमाशों ने हाईवे से लूटा ,,,,,,,,

बदमाशों ने हाईवे से लूटा ,,,,,,,,

Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने हाईवे से लूटा ,,,,,,,,
बदमाशों के निशाने पर ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी, धारूहेड़ा।
जिले में एटीएम से चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात बदमाश राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 (दिल्ली-जयपुर) पर खिजूरीबास गांव में लगे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को उखाड़ ले गए। इससे पहले 25 जनवरी की रात कंवाली गांव के बस स्टैंड पर लगे हितेची कंपनी के एटीएम में तोड़फोड़ कर बदमाश उसमें से डेढ़ लाख रुपये निकालकर फरार हो गए थे। इसी तरह जिले में अभी तक जितने भी एटीएम से चोरी और तोड़फोड़ की वारदात हुई हैं, उनमें से ज्यादातर वारदात ग्रामीण इलाके में हुई हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के निशाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित एटीएम ज्यादा हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने और आसपास ज्यादा आबादी न होने चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि शहर के एटीएम भी अधिक सुरक्षित नहीं हैं। यहां भी अधिकांश एटीएम पर रात के समय सुरक्षा गार्ड नहीं रहता। फिर भी यहां इस तरह की वारदात कम हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गांव खिजूरीबास से एटीएम उखाड़े गए एटीएम में सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। एटीएम बूथ में न तो सीसीटीवी कैमरे थे और न ही सुरक्षा गार्ड था। जिसके चलते बदमाश उसे आसानी से उखाड़ ले गए। नियमानुसार सभी एटीएम पर सुरक्षा गार्डों एवं सीसीटीवी लगे होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

---
जिलेभर में हैं 60 एटीएम बूथ
जिलेभर में करीब 60 एटीएम बूथ हैं। इनमें रेवाड़ी शहर में 40, बावल शहर में 5, आईएमटी बावल में 6, धारूहेड़ा में 6 व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 5 एटीएम बूथ हैं। इनमें अधिकांश पर न तो सुरक्षा गार्ड है और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से सभी बैंकों को एटीएम की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा गार्ड एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। समय-समय पर बैंक शाखा प्रबंधकों से मीटिंग भी की जाती है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अभी तक हुईं ये वारदातें
- 25 जनवरी 2018 को कंवाली गांव में हितेची कंपनी के एटीएम को तोड़कर उसमें से डेढ़ लाख रुपये निकाले।
- 15 जनवरी 2018 को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक कोसली में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया।
- 13 जनवरी 2018 को गोपाल देव चौक पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास।
- 04 मार्च 2016 को कंवाली के पीएनबी शाखा के एटीएम को बदमाश उखाड़ ले गए थे। उसमें एक लाख 47 हजार रुपये थे।
- 18 मार्च 2015 को झज्जर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूूथ को उखाड़ ले गए थे। इसमें आठ लाख रुपये थे।
---
बदमाशों की धरपकड़ के लिए दो टीमें गठित कर रवाना कर दी हैं। एटीएम पर गार्ड व सीसीटीवी नहीं होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां भी यही स्थिति थी। पुलिस गंभीरता से प्रयास कर रही है।
कुलदीप, थाना प्रभारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed