{"_id":"5bd60ccfbdec22697652ab47","slug":"31540754639-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैटरिंग व्यापारी से पिस्तोल दिखाकर सवा दो लूटने वाले सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैटरिंग व्यापारी से पिस्तोल दिखाकर सवा दो लूटने वाले सात गिरफ्तार
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा के सेक्टर छह स्थित एक सेटरिंग व्यापारी से मारपीट करके पितौल के बल पर सवा दो लाख रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गुरुग्राम जिला के रहने वाले हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में गुरूग्राम जिले के गांव कन्हई निवासी दीपक, वजीराबाद निवासी तरूण, पखरपुर निवासी विक्रांत, ढोहरका निवासी विकास, खरखड़ी निवासी योगेश उर्फ भोलू, पालासौली निवासी सूरत सिंह व राठीवास निवासी संजीत को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नामजद किया सूरत सिंह शिकायतकर्ता परमानंद के ही ताऊ का बेटा है। सेक्टर छह चौकी प्रभारी लेखराम ने बताया कि जिला गुरुग्राम के गांव पालासोली निवासी परमानंद ने सेक्टर छह में सेटरिंग स्टोर किया हुआ है।
त्योहार के कारण उसने यस बैंक से शुक्रवार को दो लाख रुपये निकलवाए थे। उन्होंने नकदी गल्ले में रखी हुई थी, जबकि इससे पहले भी उसमें करीब 14 हजार रुपये रखे हुए हुए थे। परमानंद ने आरोप लगाया था कि रात को पालासोली निवासी सूरत सिंह करीब एक दर्जन से अधिक युवकों के साथ उसकी दुकान पर आया तथा पिस्तोल दिखा कर गल्ले से करीब दो लाख 14 हजार रुपये की नकदी निकाल ले गया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की तथा कार्यालय में तोड़-फोड़ की। नकदी छीनने के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी तथा फरार हो गए थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने परमानंद की शिकायत पर सूरत सिंह व अन्य युवकों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।