फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हार्डिंग का हिस्सा टूट कर कार के शीशे पर गिरा, चालक ने नियंत्रण खोया, पत्नी ने संभाला स्टेरिंग बाल-बाल बचे कार सवार

हार्डिंग का हिस्सा टूट कर कार के शीशे पर गिरा, चालक ने नियंत्रण खोया, पत्नी ने संभाला स्टेरिंग बाल-बाल बचे कार सवार

Thu, 28 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हार्डिंग का हिस्सा टूट कर कार के शीशे पर गिरा, चालक ने नियंत्रण खोया, पत्नी ने संभाला स्टेरिंग बाल-बाल बचे कार सवार
कार पर गिरा फ्लैक्स, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। हाईवे पर प्रचार के लिए लगाए जाने वाले फ्लैक्स जानलेवा हो सकते हैं। बुधवार सुबह शहर के महेंद्रगढ़ रोड पर साइन बोर्ड पर लगा फ्लैक्स टूटकर कार पर आ गिरा। इसमें उसमें सवार परिवार बाल-बाल बच गया। महेंद्रगढ़ रोड पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी के संकेत और दूरी के साइन बोर्ड पर लगा फ्लैक्स कार पर आकर गिरा। फ्लैक्स कार के अगले शीशे पर बिल्कुल चालक के सामने जा गिरा। चालक रोहित ने कार से नियंत्रण खो दिया। गनीमत यह रही कि साथ बैठी उनकी पत्नी ने सूझबूझ से कार रोकी। रोहित ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार में महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम के लिए निकला था। जब वह गांव सहारनवास के पास पहुंचा तो वहां लगे साइन बोर्ड से एक फ्लैक्स फट कर उसकी कार के सामने आ गिरा। रोहित को सामने सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान साथ बैठी उसकी पत्नी ने स्टेरिंग संभाला और कार को साइड लगाया। रोहित के अनुसार उसे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस हादसे में बच गया है। आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। गनीमत यह रही कि गाड़ी की गति कम थी। गाड़ी के आसपास अन्य कोई वाहन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed