{"_id":"5a205e9c4f1c1bf4688be8ed","slug":"31512070812-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिलों से भरे ट्रॉले में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटरसाइकिलों से भरे ट्रॉले में लगी आग
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉले में आग से 30 बाइक व 22 स्कूटी जले
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा के भगतसिंह चौक पर रेवाड़ी की ओर जा रहे ट्रॉले में वीरवार शाम अचानक आग लगने से उसमें भरी 52 स्कूटी और बाइक जलकर राख हो गईं। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ट्रॉले में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि वीरवार शाम करीब छह बजे एक ट्रॉला 30 बाइक व 22 स्कूटी लेकर रेवाड़ी की ओर जा रहा था। ट्राला भगत सिंह चौक पहुंचा तो उसमें आग लग गई। पुलिस ने दमकल को घटना की सूचना दी। इसके बाद भगतसिंह चौक से जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया। मुख्य मार्ग पर ट्रॉले के खडे़ होने के कारण भिवाड़ी मार्ग पर करीब आधे तक घंटे जाम जैसी स्थिति बन गई। धारूहेड़ा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रॉले में आग लगने की सूचना पर भगत सिंह चौक से वाहनों को डायवर्ट करवा दिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है। ट्रॉला चालक भी मौके पर नहीं मिला। जांच की जा रही है।