फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी

सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी
खोल। क्षेत्र के गांव खोरी के ग्रामीणों ने रेवाड़ी-नारनौल रेलवे मार्ग स्थित खोरी एलसी नंबर-9 के आरओबी के पास बनाया जा रहे ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड बनवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने ओवरब्रिज का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शनिवार को जिला उपायुक्त से इस विषय में बातचीत कर कोई न कोई हल जरूर निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं कर देता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ से सर्विस रोड बनने से ग्रामीणों को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए दोनों तरफ की सर्विस रोड बहुत जरूरी है।इस अवसर पर ओमप्रकाश नम्बरदार, पंडित ओमकार, मनीराम, रामकिशन, राव ज्ञानचन्द, सत्यनारायण, पंडित रामधन, हजारी लाल, मुरारी लाल, भानी सिंह,भूप सिंह,रविन्द्र, स्वरूप सिंह, राधेश्याम भारद्वाज, रविन्द्र, मनजीत, जगुबीर, जवाहर दुहन, महेन्द्र सिंह, चरण सिह, होशियार सिंह, संदीप, धर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed