{"_id":"5c5c8cbfbdec224af715180a","slug":"21549569215-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए विभाग ने 15 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दूसरी ओर एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल से नाईवाली चौक तक शहर में प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपना रोष जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला भी फूंका।
उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारी पिछले 13 दिन से अपनी मांगों को लेकर नागरिक अस्पताल में धरना प्रदर्शन कर रहे है। एनएचएम कर्मचारियों ने राज्य कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार से सोमवार से दिन के साथ-साथ रात को भी धरना देने का फैसला लिया। सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को काम पर लौटने की चेतावनी देने के बाद वापिस नहीं लौटने पर जिला संयोजक मुनेश यादव सहित 15 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए है। इससे पहले भी छह कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है।
जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि मांगें मानी नहीं जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर संतोष यादव, प्रवीन यादव श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, अजय अग्रवाल,विनोद यादव, सचिन खटाना, प्रकाश, महेंद्र, विजेंद्र, प्रदीप सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो घंटे तक सरकुलर रोड पर रहा जाम
एनएचएम कर्मचारियों की ओर से सोमवार को सिविल अस्पताल से नाईवाली चौक तक मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन रके कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले सरकुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। पुलिस कर्मचारियों को जाम को हटाने दो घंटे लग गए।