फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पैक्स कर्मचारी से मारपीट करके लूटे

पैक्स कर्मचारी से मारपीट करके लूटे

Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पैक्स कर्मचारी से मारपीट करके लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा। गांव राजपुरा के निकट बुधवार की शाम को धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी बैंक में कार्यरत एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर मारपीट करके 85 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में गांव ढाकिया निवासी एक व्यक्ति को भी नामजद कराया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव राजपुरा निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब गांव से पहले मंदिर के समीप पहुंचा तो एक इको गाड़ी में सवार पांच लोगों ने बीच सड़क पर अपनी कार लगाकर उसको रोक लिया। इसके बाद कार में से उतरे लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद 85 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद धारूहेड़ा थाना में पहुंचे राजबीर सिंह ने यहां पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर गांव ढाकिया निवासी एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए पांच लोगों पर मारपीट करके नकदी छीनने का आरोप लगाया। धारूहेड़ा थाना प्रभारी जगदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी लेनदेन का है और इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed