फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हवाई फायर करके बेसहारा तीन बेसहारा गोवंश को लेकर तस्कर, पुलिस को सूचना तक नहीं

हवाई फायर करके बेसहारा तीन बेसहारा गोवंश को लेकर तस्कर, पुलिस को सूचना तक नहीं

Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
हवाई फायर करके बेसहारा तीन बेसहारा गोवंश को लेकर तस्कर, पुलिस को सूचना तक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा के गांव महेश्वरी की गोयल कॉलोनी में मंगलवार की रात को पिकअप में सवार होकर आए गो-तस्कर हवाई फायरिंग करके बेसहारा दो गोवंश को उठा ले गए। घटना के दौरान जब कॉलोनी के लोगों ने उन्हें देखा तो शोर मचाया लेकिन बदमाश हवाई फायर करके गोवंश लेकर फरार हो गए। इससे पूर्व सोमवार रात को भी बदमाश महेश्वरी गांव में आए थे लेकिन ग्रामीणों के विरोध बाद उनको वापस भागना पड़ा था।
जानकारी के अनुसार भिवाड़ी से सटे महेश्वरी गांव में आने वाली गोयल कॉलोनी में मंगलवार रात को करीब 12 बजे पिकअप से आए कुछ बदमाशों ने सड़क के किनारे बैठे रहने वाले गोवंश को पिकअप में डालने का प्रयास किया। मुख्य सड़क पर कामयाबी नहीं मिलने के बाद वे गोयल कॉलोनी में पशुओं को लेकर आ गए और उसके बाद जब उनको पिकअप वाहन में डालने का प्रयास करने लगी तो कॉलोनी के लोगों ने देख लिया और शोर मचाना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायर कर दिया जिससे लोग डर गए। इसके बाद बदमाश पिकअप में दो गोवंश को उठा ले गए। लोगों ने सुबह घटनाक्रम की जानकारी सरपंच जोगेंद्र सिंह को दी। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इससे पहले सोमवार रात को भी गो-तस्कर गांव में आए थे लेकिन यहां से भी गोवंश ले जाने में कामयाब नहीं होने पर हवाई फायर करके फरार हो गए। हालांकि उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई जिसके कारण गो-तस्करों के भी हौसले बुलंद है।
विज्ञापन


सर्दियों में बढ़ जाती है गो-तस्करी
हरियाणा और राजस्थान का मेवात इलाका गोतस्करी के लिए कुख्यात है और सर्दियों के दौरान यहां सक्रिय गो-तस्कर गिरोह शहरों में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश को भी अपना निशाना बनाते हैं। शहर के सेक्टर-18 में भी इस तरह की घटनाएं पिछली सर्दियों के साथ गर्मियों में भी लेकिन इसके बावजूद गो-तस्कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों ही घटनाओं के संबंध में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है, लोग समय रहते ऐसी वारदातों की सूचना दें ताकि अपराधियों को काबू करने का प्रयास किया जा सके। फिर भी हमने सभी प्रमुख नाकों पर मुस्तैैैदी बढ़ाने के साथ इन कॉलोनियों में गश्त को बढ़ाया है।
- सुनील कुमार, सेक्टर छह चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed