{"_id":"5cbb6633bdec22146325bc36","slug":"201555785267-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से 13 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों से 13 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला के गांव रामगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर उसके बेटे और दोस्त को सेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये का ठगने का आरोप लगाकर सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चार आरोपित रांची के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रामगढ़ निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशाल वर्ष 2016 में जेबीटी की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त शिव कुमार ने बताया कि उसके बेटे हिमांशु का सेना में क्लर्क पद के लिए फिजिकल, मेडिकल व टेस्ट हो चुका है। अब ज्वाइनिंग लेटर आते ही ट्रेनिंग पर चला जाएगा। शिव कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव चौकी निवासी बिरेंद्र सिंह पैसे लेकर सेना में नौकरी लगवाता है। उन्होंने बिरेंद्र से बात की तो उसने चार लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी मांगे। बिरेंद्र ने दो लाख रुपये एडवांस ले लिए। उसके बेटे के दोस्त नरेश से भी नौकरी लगाने के लिए दो लाख एडवांस ले लिए। बिरेंद्र ने बताया कि शेष रकम ज्वाइनिंग लेटर आने के बाद लेगा। काम नहीं होने पर पूरी रकम वापस देने का भी भरोसा दिया।
दोनों युवकों को भेजा रांची
बिरेंद्र ने दोनों युवकों को तीन माह में रांची एआरओ में भर्ती कराने का आश्वासन दिया। पैसे लेने के तीन दिन बाद बिरेंद्र दोनों को रांची ले गया। वहां पर प्रभात कुमार मिश्रा से मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि फिजिकल पास कराने के लिए दोनों के 40 हजार रुपये देने होंगे। इसके अतिरिक्त विशाल के हाथ पर बने टैटू व नरेश के दांत ठीक कराने के लिए भी अलग से पैसे लगेंगे। ये पैसे अकाउंट में जमा करा लिए गए। आरोपितों ने दोनों के फिजिकल टेस्ट पास कराने के सर्टिफिकेट ई-मेल पर भेज दिए। एक माह बीतने के बाद भी दोनों का मेडिकल नहीं कराया गया।
विज्ञापन
बिना मेडिकल कराए दिया सर्टिफिकेट
कुछ दिन बाद दोनों बच्चों को सभी असली कागजात के साथ रांची बुलाया और संतोष मिश्रा नाम के व्यक्ति ने सभी दस्तावेज ले लिए। दस दिन एक होटल में रखने के बाद बिना मेडिकल कराए सर्टिफिकेट दिया और एक खाली हलफनामा पर हस्ताक्षर भी करा लिए। काफी समय बीतने के बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया। ज्वाइनिंग लेटर के लिए आरोपितों ने फिर से 11 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 9 लाख रुपये उनके बताए खाते में जमा करा दिए तथा दो लाख रुपये प्रभात कुमार मिश्रा, समस्तीपुर निवासी राजीव रंजन व मुन्ना सिंह को सौंप दिए। इसके बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने आरोपित बिरेंद्र, प्रभात मिश्रा, राजीव रंजन, संतोष मिश्रा व संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।