{"_id":"5c55e5f4bdec22089f03b401","slug":"201549133300-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेशी पर आए दो आरोपियों पर हमला करने की कोशिश में पहुंचे बदमाशों को काबू करने बाद सीआईए टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
वीरवार को गोकलगढ़ निवासी राहुल व नीरज पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने हत्या के प्रयास के मामले में पेशी पर आए थे। नीरज पुलिस कस्टडी में था, जबकि राहुल जमानत पर होने के कारण बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान रंजिश के चलते गोकलगढ़ निवासी अनुज, बेरली खुर्द निवासी शिव कुमार, नरबीर, बोड़िया कमालपुर निवासी योगेन्द्र, खलियावास निवासी अजय व बेरली खुर्द निवासी प्रद्युम्न के अलावा अन्य ने राहुल व नीरज पर हमला करने के लिए पहुंचे थे। रेवाड़ी सीआईए को इसकी भनक पहले ही मिल गई थी। सीआईए टीम ने मौके पर दबिश दी तो बदमाशों ने सीआईए पर ही फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने उक्त बदमाशों को दबोच लिया था। रिमांड पर लेने के बाद आरोपियों को शनिवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।