{"_id":"5bd60cc8bdec22697e539118","slug":"201540754632-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार केंटर ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार केंटर ने तीन लोगों को कुचला, एक की मौत
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर कस्बा धारूहेड़ा में फ्लाईओवर के पास वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी राहुल दो अन्य साथियों के साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के समीप दिल्ली की ओर जने वाले वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बावल की ओर से आ रहे एक कैंटर ने तीनों को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।