फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मॉडल टाउन एसएचओ निलंबित, विधायक ने जताया विरोध

मॉडल टाउन एसएचओ निलंबित, विधायक ने जताया विरोध

Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन एसएचओ निलंबित, विधायक ने जताया विरोध
मॉडल टाउन एसएचओ निलंबित, विधायक ने जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा थाने में एसएचओ लगवाने को लेकर हुई बातचीत का एक ऑडियो मैसेज वायरल होने के बाद जिला पुलिस में मचा हड़कंप अभी समाप्त नहीं हुआ है। मामला मीडिया में आने के बाद रेवाड़ी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे नारनौल के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने इस मामले में मॉडल टाउन एसएचओ राजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। मॉडल टाउन एसएचओ के निलंबन के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इनेलो नेता द्वारा जो बातचीत की जा रही थी वह मॉडल टाउन एसएचओ से की जा रही थी। शुक्रवार को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने एसएचओ के निलंबन का विरोध जताकर इस मामले की जांच कराने की मांग पर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने एसएचओ राजेंद्र सिंह को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
इनेलो के पूर्व जिला प्रमुख और एक एसएचओ के धारूहेड़ा थाने में ड्यूटी लगवाने का ऑडियो बुधवार को वायरल हो गया था। इसमें इनेलो नेता द्वारा एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नाम पर बातचीत की जा रही थी। बताया जा रहा है कि ऑडियो विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के मोबाइल से मंगलवार रात एक समाचार ग्रुप में आया है। मामले ने राजनीतिक तूल उस समय पकड़ लिया जब भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस मामले की शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की। खोला इस मामले में वीरवार को दिनभर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में रहे। इसके बाद देर रात की गई कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने राजेंद्र सिंह को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी बैठा दी है। इसके बाद पुलिस महकमे में दिनभर यह चर्चा का विषय बना रहा। अभी ऑडियो की जांच शुरू नहीं हुई है, लेकिन जांच होने के बाद साफ हो पाएगा आखिरकार बातचीत किस लेवल पर हुई थी।
विज्ञापन


विधायक ने निलंबन पर जताया विरोध, एसपी से की मुलाकात
उधर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एसएचओ के निलंबन पर खुला विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि विभाग को पहले ऑडियो की जांच कराई जानी चाहिए। उसके बाद कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके अलावा ऑडियो में थाना प्रभारी किसी प्रकार के लेनदेन की बात ही नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
एसएचओ के निलंबन से पूर्व कम से कम इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए थी। इस मामले में मैंने आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इसकी जल्द जांच कराने का अनुरोध किया है। जांच होने के बाद यदि एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई होती तो बेहतर होता। - रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक

------------------------
मॉडल टाउन एसएचओ को इस मामले में निलंबित कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जांच जल्द ही पूरी कर ली जाएगी, इसके बाद पूरा सच सामने आ जाएगा। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed