{"_id":"5c6d9e9ebdec224d04454819","slug":"191550687902-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर महिला से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर महिला से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर निवासी एक महिला के घर में घुस कर अभद्रता करने वाले आरोपी को माडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मामडिया अहीर निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में हंस नगर में रह रहा है।
जांचकर्ता प्रधान सिपाही राजेश दीपक ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को वह अपने बेटे के साथ घर में थी। इसी दौरान आरोपी वेदप्रकाश घर में घुस आया तथा उसके साथ अभद्रता की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुस कर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया तथा बुधवार आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा।