फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   चोरी की मोटरसाईकिल रखने के मामले में एक गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल रखने के मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाईकिल रखने के मामले में एक गिरफ्तार
चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल रखने के मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कंवाली निवासी राजकुमार उर्फ अजगर के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। वह इस मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह कंवाली गांव की ओर से चोरी की बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने डहीना में कंवाली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। आरोपी ने मोटरसाइकिल पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जांच से पता चला कि यह मोटरसाइकिल माडल टाउन थान क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed