फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   राज मिस्त्री का उसके पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर गला रेता

राज मिस्त्री का उसके पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर गला रेता

Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
राज मिस्त्री का उसके पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर गला रेता
राज मिस्त्री का उसके पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर गला रेता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मॉडल टाउन पुलिस ने राज मिस्त्री की गला रेत कर हत्या करने के मामले से पर्दा उठा दिया है। इसमें पत्नी के प्रेमी ने एक साथ शराब पीकर उसको ठिकाने लगा दिया। हत्या कर लाश को देवलावास के खेत में फेंककर दोनों फरार हो गए, लेकिन मोबाइल लोकेशन ने उनको कानून के शिकंजे में लाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के अलीगढ़ निवासी हरेंद्र है। पत्नी को पुलिस की एक टीम ने छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसे रेवाड़ी लाने के लिए रवाना हो चुकी है।
8 मार्च को बावल रोड स्थिति गांव देहलावास के समीप सरसों के खेत में एक शव मिला था। काफी छानबीन के बाद उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी रामस्वरूप के रूप में हुई थी। बोलनी रोड पर ही एक सोसाइटी में किराए के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। पत्नी के साथ बाजार से खरीदारी करने के बाद वह अपनी पत्नी को पायलट चौक पर छोड़कर हरेंद्र के साथ चला गया। उन दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद हरेंद्र ने चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। इसके दो दिन बाद उसका गला रेता शव बरामद हुआ था। घटना के कुछ दिन बाद मृतक की पत्नी भी अचानक घर से लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस की शक की सूई पत्नी की तरफ घूम गई। पुलिस को शुरूआत में ही मामला अवैध संबंधों को लग रहा था, लेकिन मामले को ट्रेस आउट करना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं था। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इसी कारण उसकी पत्नी परेशान रहती थी और हरेंद्र को चाहती थी।
विज्ञापन

----
मोबाइल ने खोला राज
शुरूआती जांच में ही पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा था। इसी को ध्यान में रखकर पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस के सामने हत्या का राज खुलता चला गया। इसके साथ की मृतक की पत्नी हत्या के दो दिन बाद ही रेवाड़ी छोड़कर चली गई थी। मृतक की पत्नी और आरोपी हरेंद्र के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
ब्लाइंड मर्डर के इस केस को ट्रेसआउट करने में मॉडल टाउन एसएचएओ राजेंद्र और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। पल-पल की जानकारी जुटाने के बाद मामले को एक सप्ताह के अंदर ही ट्रेस आउट कर दिया। मामला अवैध संबंधों का था और इसी के चलते रामस्वरूप की हत्या की गई। हत्या में उसकी पत्नी सरोजनी भी शामिल थी। पुलिस हरेंद्र को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। - सुरेश हुड्डा, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed