फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आधा दर्जन बदमाशों ने होटल

आधा दर्जन बदमाशों ने होटल

Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन बदमाशों ने होटल
आधा दर्जन बदमाशों ने होटल में उत्पात मचाकर 20 हजार लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव बेरली खुर्द स्थित राव होटल पर मंगलवार रात को आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडों से होटल कर्मियों के साथ मारपीट कर जमकर तोड़फोड़ की और बदमाश 20 हजार रुपये भी लूट ले गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश फरार हो गए। अभी कारणों का पता नहीं लग पाया है कि आरोपियों ने होटल पर हमला क्यों किया।

जानकारी के अनुसार बेरली खुर्द निवासी रिंकु ने गांव के बस स्टैंड पर होटल कर रखा है। मंगलवार रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी डंडों से होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद होटल प्रबंधक सतपाल और दो कर्मियों से भी मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। बदमाशों ने होटल में तोडफोड़ करने के बाद गल्ले में रखे करीब बीस हजार रुपये की नकदी भी पार कर ली। घटना के बाद कंट्रोल रूम में शिकायत भी दी गई, लेकिन सूचना के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जाटूसाना पुलिस ने प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों द्वारा की गई वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। प्रबंधक की ओर पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उसके बावजूद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

---
होटल प्रबंधक की शिकायत पर आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।
हीरामणी, एचएसओ जाटूसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed