{"_id":"5a2d851d4f1c1b86698c0cc5","slug":"191512932637-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार अनियंत्रित
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूूरो
खोल। डहीना-निमोठ सड़क मार्ग स्थित उधौदास फिलिंग स्टेशन के समीप शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि निमोठी गांव निवासी भूपेंद्र अपने तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर डहीना में एक शादी समारोह में गया था। रात को वह शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। करीब 12 बजे डहीना फाटक के समीप बाबा उधौदास मुख्य द्वार के समीप घुमावदार मोड़ पर सामने से एक तेज रफ्तार कार आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में भूपेंद्र (20) की मौत हो गई। वहीं कार सवार गांव निमोठ निवासी कालिया, विक्रांत और जैनाबाद निवासी विक्की घायल हो गए।