{"_id":"5c880005bdec2213ea538062","slug":"181552416773-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप् डी में नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रुप् डी में नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खोल। ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिलने से परेशान गांव खालेटा के 22 वर्षीय युवक ने सोमवार रात को गांव के समीप पहाड़ी के पास जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव खालेटा के 22 वर्षीय अशोक कुमार ने सोमवार शाम को परिजनों को बिना बताए अचानक घर से निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश भी की। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने अशोक का शव गांव के समीप ही बणी जंगल में पेड़ से लटका देखा। उसके बाद अशोक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया है कि मृतक अशोक ने ग्रुप डी के लिए परीक्षा दी, जिसका परिणाम फरवरी माह में आया था। परीक्षा परिणाम में अशोक का चयन नहीं होने के कारण वह काफी निराश हुआ। ग्रुप डी में चयन के लिए वह काफी समय से मेहनत कर रहा था, लेकिन परीक्षा परिणाम आने के बाद से ही वह बिल्कुल शांत व परेशान रहने लगा था। हालांकि परिजनों ने उसे दोबारा से तैयारी करने की सलाह दी थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी कारण उसने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता का सपना था कि बेटे का जल्दी सरकारी नौकरी चयन हो जाए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। सामान्य कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की तलाया की जा रही है। बताया जा रहा है ग्रुप डी की परीक्षा के बाद से ही वह परेशान था।
भारत भूषण,एसएचओ थाना खोल