फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   युवती के परिवार पर गोली चलाते हुए धमकी देने के मामले में दो और आरोपी काबू

युवती के परिवार पर गोली चलाते हुए धमकी देने के मामले में दो और आरोपी काबू

Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
युवती के परिवार पर गोली चलाते हुए धमकी देने के मामले में दो और आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के परिवार पर गोली चलाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में खोल थाना पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव भीलवाड़ा निवासी जितेंद्र व शिव कॉलोनी निवासी अनुराजा के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जुलाई माह में खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थी। आठ जुलाई को आरोपी विक्की अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर युवती के घर पहुंच गया तथा बाहर से आवाज लगाई। आरोपियों ने अपने हाथ में देसी पिस्तौल ली हुई थी। उसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंच गए। आरोपियों ने युवती के परिजनों पर गोली चला दी तथा शादी नहीं होने देने की धमकी भी दी। फायरिंग में परिजन बाल-बाल बच गए थे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed