{"_id":"5bef171fbdec2269c33c62b8","slug":"181542395679-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी से नकदी सहित अन्य सामान छीनने की वारदात मे शामिल एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी से नकदी सहित अन्य सामान छीनने की वारदात मे शामिल एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के निकट एक पुजारी से नकदी और सामान छीनने की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कोसली निवासी दीपक कुमार है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त की गई स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के सवाईमाधोपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा करीब 18 वर्षों से गुड़ियानी गांव के सुर्खपुर रोड पर स्थित मंदिर में पुजारी है। 3 नवंबर की रात को वह अपने गांव से आया था और जाटूसाना रेलवे स्टेशन से पैदल गुड़ियानी गांव की ओर जा रहा था। जब वह गुड़ियानी से जाटूसाना रोड पर कबीर आश्रम के पास पहुंचा तो आरोपी दीपक अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर आया और पुजारी के हाथ से थैला छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पुजारी सुरेंद्र कुमार शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी और वीरवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान की जा चुकी है उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।