{"_id":"5bd60cbebdec2269bf7d74d1","slug":"181540754622-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल वयापारी से पिस्तौल की नोक पर फिरौती मांगने के मामले में एक और आरोपी काबू:-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल वयापारी से पिस्तौल की नोक पर फिरौती मांगने के मामले में एक और आरोपी काबू:-
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर की सब्जी मंडी में फल व्यापारी से पिस्तौल के दम पर रंगदारी मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला पांचावाला निवासी नीरज कुमार उर्फ चांदवाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में मास्टर माइंड महेश सैनी सहित चार आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है और वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ अगस्त की रात को गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी अजीत सिंह, मनीष उर्फ मोनू व आदित्य कुमार फल व्यापारी प्रदीप भल्ला के पास पहुंचे थे और पिस्तोल दिखा कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने फल व्यापारी को धमकी दी थी कि वह झूठा शपथ पत्र दे कि पुलिस महेश सैनी को सब्जी मंडी से हमारे सामने पकड़ कर ले गई थी ताकि महेश सैनी को अदालत से जमानत मिल सके। इसी दौरान रंगदारी मांगने आए आरोपियों ने शिकायतकर्ता से जेल मे बंद महेश सैनी से फोन पर बात भी कराई थी और महेश सैनी ने प्रदीप भल्ला को बात नही मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रंगदारी मांगने व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार आरोपी नीरज कुमार उर्फ चांदवाला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और दो दिन के रिमांड पर लिया है।